
देहरादून । नगर निगम देहरादून में शनिवार को मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत पांच अस्थायी पर्यावरण मित्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को मिठाई का डिब्बा देकर सम्मानित किया ।



नवनियुक्त पर्यावरण मित्रों को नियुक्ति मिलने पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी हितों एवं उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।
इस अवसर पर नगर निगम के उप नगर आयुक्त तनवीर मरवा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध, सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम के अध्यक्ष सोनू खैरवाल तथा यूनियन के सचिव धीरज भारती उपस्थित रहे।
