Homeराज्य समाचारतिलवाड़ा-मयाली-गुप्तकाशी मार्ग को दो लेन बनाने की मांग: सतपाल महाराज ने गडकरी...

तिलवाड़ा-मयाली-गुप्तकाशी मार्ग को दो लेन बनाने की मांग: सतपाल महाराज ने गडकरी के समक्ष उठाए अहम मुद्दे

दिल्ली में गूंजी उत्तराखंड की आवाज, सतपाल महाराज ने सड़क और रेल परियोजनाओं पर रखे बड़े प्रस्ताव

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में उत्तराखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में प्रमुख नदियों में वैज्ञानिक तरीके से ड्रेजिंग और बाढ़ सुरक्षा उपायों को लेकर संयुक्त कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तरकाशी-गंगोत्री क्षेत्र में नदी तल में बोल्डर और रेत जमा होने से जलस्तर बढ़ने की समस्या का मुद्दा उठाते हुए नदी किनारे स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों की ऊंचाई बढ़ाने पर विचार करने का सुझाव दिया। उन्होंने हर्षिल के पास राजमार्ग-34 की सुरक्षा के लिए करीब 600 मीटर हिस्से को डेढ़ मीटर तक ऊंचा करने की आवश्यकता भी बताई।

इसके साथ ही महाराज ने टनकपुर-बागेश्वर, बागेश्वर-कर्णप्रयाग और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजनाओं में रेलवे के साथ बनने वाली स्केप टनल को कम से कम दो लेन के मोटर वाहन यातायात के लिए उपयोगी बनाने का प्रस्ताव रखा।

  • सतपाल महाराज ने तिलवाड़ा-मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को सुपर मार्ग के रूप में दो लेन में विकसित करने का भी अनुरोध किया।
Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News