
संगठन को धार देने की तैयारी, भाजपा ने तय किए जिला प्रभारी और सह प्रभारी
महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद नई सूची जारी, नैनीताल समेत सभी जिलों को मिले प्रभारी
उत्तराखंड भाजपा का संगठनात्मक फेरबदल, नई जिम्मेदारियों का हुआ ऐलान,
उत्तराखंड भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों के लिए नए सिरे से प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। देश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद इन नामों की घोषणा की गई है।

