
रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, धस्माना बोले—जीवनभर जारी रहेगी जनसेवा
धस्माना का राजनीतिक जीवन जनसेवा की मिसाल: सुखविंदर कौर
*देहरादून:* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष *श्री सूर्यकांत धस्माना* के जन्म दिवस के अवसर पर *उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ* एवं *देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट* ने संयुक्त रूप से *महंत इन्द्रेश अस्पताल* के सहयोग से इंद्रानगर वसंतविहार स्थित *रॉयल पैलेस* में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।


शिविर का उद्घाटन *देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखविंदर कौर* ने रिबन काटकर किया। शिविर में रक्तदान दाताओं ने *एक सौ बीस यूनिट रक्त दान* किया।
इस अवसर पर श्रीमती सुखविंदर कौर ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि श्री सूर्यकांत धस्माना जैसे नेता के जन्मदिवस पर जिस प्रकार से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है, यह वास्तव में उनके व्यक्तित्व के अनुरूप है। क्योंकि श्री धस्माना का पूरा राजनीतिक सफर सेवा और संघर्ष में गुजरा है और उन्होंने आज तक अपने राजनीतिक जीवन को जिस प्रकार जनता को समर्पित किया है, वह वास्तव में अनुकरणीय है।
अपने जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने पहुंचे और रक्तदान करने आए युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए *श्री धस्माना* ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में मैंने यह गुरु मंत्र अपने राजनीतिक गुरु *स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा* से ग्रहण किया, जिसमें उन्होंने राजनीति का पहला कर्तव्य जनसेवा बताया। इसलिए बिना हार-जीत, बिना भय के हमेशा सिद्धांतों पर चलते हुए, बिना धर्म-जाति-भाषा का भेदभाव किए निस्वार्थ सेवा का काम जारी है। इसमें जनता का भरपूर सहयोग व आशीर्वाद हमेशा मिला है।
श्री धस्माना ने कहा, “जन्मदिवस के अवसर पर आज फिर एक बार यह संकल्प ले रहा हूँ कि जब तक शरीर में जान है, तब तक जन सेवा चलती रहे।”
इस अवसर पर *महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी* ने श्री धस्माना को एक जुझारू नेता के साथ-साथ विद्वान व विचारों की स्पष्टता वाला दूरदर्शी नेता बताया। *प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता श्रीमती गरिमा मेहरा दसौनी* ने कहा कि उन्होंने श्री धस्माना से बहुत कुछ सीखा है और वे एक मार्गदर्शक की तरह हमेशा साथियों का सहयोग करते हैं।
*उपस्थित रहे:* बार कौंसिल की पूर्व अध्यक्ष *सुश्री रजिया बेग*, बार कौंसिल सदस्य *संग्राम सिंह पुंडीर*, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता *अभिनव थापर*, वरिष्ठ समाज सेवी *सुभाष शर्मा*, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष *ब्रह्मदत्त शर्मा*, पूर्व उपाध्यक्ष *गिरधर शर्मा*, डोईवाला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष *सरदार गुरदीप सिंह*, *सरदार इंद्रजीत सिंह*, *एडवोकेट आलोक घिल्डियाल*, *सोनू काजी*, *सुमित खन्ना*, *जितेंद्र तनेजा*, पार्षद *संगीता गुप्ता*, पूर्व पार्षद *राजेश पुंडीर*, पूर्व पार्षद *ललित भद्री*, राज्य आंदोलनकारी मंच के नेता *विपुल नौटियाल*, *अशोक चंदन*, *आनंद सिंह पुंडीर*, *अल्ताफ अहमद*, *शुभम सैनी*, *आर के थपलियाल*, *अनीता दास* सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन *प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल* ने किया।
