Homeराज्य समाचारगढ़वाल संभाग बैठक में भाजपा का मिशन-2027: सीएम धामी ने सांसद-विधायकों संग...

गढ़वाल संभाग बैठक में भाजपा का मिशन-2027: सीएम धामी ने सांसद-विधायकों संग किया मंथन

भाजपा ने 70 विधानसभा सीटों पर चुनावी रणनीति को दिया अंतिम रूप

विकास और संगठन के दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: सीएम धामी

27 में चुनावी हैट्रिक संकल्प के साथ भाजपा गढ़वाल संभाग बैठक सम्पन्न

सांसद, विधायक बैठकों में भाजपा ने चुनावी संगठनात्मक रणनीति को दिया अंतिम रूप!

देहरादून 18 अगस्त। विकास और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाते हुए 27 में जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ भाजपा गढ़वाल संभाग की सांसद विधायक बैठकें संपन्न हुई है। जिसमें आने वाले दिनों में सभी विधानसभाओं के लिए चुनावी दृष्टि से संगठनात्मक रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

पार्टी के बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में टिहरी लोकसभा, गढ़वाल लोकसभा और हरिद्वार लोकसभा के सांसद, विधायक एवं जिला अध्यक्ष शामिल हुए। लोकसभावार हुई इस बैठक में क्रमशः राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, गढ़वाल से सांसद एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया संयोजक और हरिद्वार से सांसद पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं सभी सभी संबंधित विधायकों से क्षेत्र के विकास कार्यों एवं सामाजिक राजनैतिक समीकरणों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि हम लोग ये क्रमवार ऐसी बैठकें लगातार कर रहे हैं। इससे पूर्व हमने नगरपालिकाओं, मेयर, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायतों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और हमारे दायित्ववान कार्यकर्ता, फिर मंडलों के सभी मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों के साथ बैठकें कीं। कुमाऊं संभाग में ये प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के अनुसार वहां के विधायकों और सांसदों के साथ चर्चा की हैं। आज उसी क्रम में यहां बैठे हैं जिसमें सभी प्रकार की समीक्षाएं हुई हैं और जरूरी फीडबैक लिया गया है। उसके आधार पर पार्टी द्वारा कुछ कार्ययोजनाएं निर्धारित की गई हैं, आने वाले समय में, उन सभी को अंजाम दिया जाएगा।

*डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को अधिक प्रभावी तरीके से नीचे पहुंचाए: सीएम धामी*

बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा सभी से डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से नीचे पहुंचाने का आग्रह किया गया। वहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद पात्र व्यक्ति को मिले इसको लेकर संगठन की महत्वपूर्व भूमिका पर जोर दिया। वहीं वर्तमान में चल रहे मानसून सीजन की प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए जनता की हर संभव मदद करने का आह्वाहन किया। कहा, हमारे सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मिलकर जनता की सेवा करें और समयबद्ध तरीके से जो काम और हो सकते हैं, उन कामों को प्राथमिकता से लेकर आगे बढ़ाएंगे।

*संभाग बैठकों में 70 विधानसभा की चुनावी राजनीति को दिया अंतिम रूप : भट्ट*

बैठक को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने बताया कि आज गढ़वाल संभाग की तीनों लोकसभाओं की बैठकों में हर विधानसभा का राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई। विधानसभा की जीत के लिए क्या-क्या कार्यक्रम होने चाहिए, उस पर चर्चा हुई। विधायकों का प्रवास विधानसभा के हर क्षेत्र में हो, सरकार से अभी हम कौन-कौन से ऐसे कार्य करा सकते हैं, जो विधानसभा क्षेत्र के अंदर राजनीतिक रूप से फायदा भी पहुँचा सकते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए भी सार्थक सिद्ध होंगे, ऐसे सभी विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम किस प्रकार से हो सकते हैं और कब हो सकते हैं, इन सब विषयों पर विमर्श हुआ है। इसमें विशेष तौर पर विधायकों ने अपने क्षेत्र की जो राजनीतिक परिस्थितियाँ की विस्तृत जानकारी दी है।

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि विधायकों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की जनता से जुड़ी समस्याओं और निवारण के सुझावों से अवगत कराया गया। बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी से कहा गया कि कार्यकर्ताओं के साथ परस्पर समन्वय और अधिक बेहतर किया जाए। वहीं किस विधानसभा के अंदर विधायक का समन्वय किस प्रकार का है, कैसे समन्वय ठीक किया जा सकता है, उसकी चर्चा भी आज की बैठक में हुई है। सभी विधायक हर कार्यकर्ता से समन्वय अच्छा बनायेंगे और इसी दृष्टि से मंडल के पदाधिकारी और मंडल में रहने वाले सभी प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ उनकी सामूहिक बैठक भी हम बहुत जल्द कराने वाले हैं।

​वहीं हारी हुई सीट और जो कमज़ोर सीटें को लेकर विशेष रणनीति को लेकर पूछे सवालों के ज़बाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर सीट पर मंथन हुआ है। 70 की 70 विधानसभाओं पर कुमायूं और गढ़वाल संभाग की बैठकों में विस्तृत चर्चा हुई है।

*भाजपा मैनीफेस्टो धरातल पर उतरता है, कांग्रेस का असरहीन: भट्ट*

​इस दौरान कांग्रेस के मेनिफेस्टो कमेटी को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा की अपनी रणनीति निर्धारित होती है और उसपर तय समय अनुशार कार्य होता है। वहीं कांग्रेस की कमेटियां पर तंज कसा कि वहां कमेटियाँ पहली बार नहीं, हर बार बनती हैं। पहले बनाने का उद्देश्य क्या है, वो कांग्रेस के लोग भी अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन भाजपा अब अपने पूरे संगठनात्मक स्वरूप के साथ और जनता से फ़ीडबैक लेकर किसी प्रकार का मेनिफेस्टो तैयार करती है। हमारे मेनिफेस्टो के लिए भी बैठकें चल रही हैं। कौन-कौन से विषय अपने घोषणा पत्र में आने चाहिए, उन सब विषयों की चर्चा भी आज की बैठक हुई है। जहां तक सवाल है कांग्रेस की कमेटियों का तो उनका असर न तो जनता पर पड़ता है और न उन कमेटियों का कोई नतीजा भविष्य में निकलकर आता है।

*भाजपा,10 साल के विकास आधारित रणनीति से चुनाव जीतेगी : बलूनी*

​इस दौरान राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद श्री बलूनी ने कहा, हर चुनाव में हम मेहनत करते हैं, अब और ज्यादा करेंगे, पिछली बार कुछ कमी रह गई थी इस बार उसे पूरा करेंगे। भाजपा का हमारा काम करने का जो तरीका है, और हमारा चुनाव की तैयारी का तरीका विकास आधारित है।
​उत्तराखंड के अंदर जो पिछले 10 वर्ष के अंदर काम हुआ है और हमारा ट्रैक रिकॉर्ड लोग देखते हैं, उनको देखकर ही समझ आता है कि उत्तराखंड किस प्रकार से विकास कर रहा है। अगर आप 10 वर्ष पहले की स्थिति देखेंगे कि राज्य में जिस प्रकार से विकास हो रहा था और आज की जो परिस्थिति है, कोई भी देखकर कह सकता है कि बहुत ही अच्छे तरीके से राज्य आगे बढ़ रहा है। हम अपने पिछले 9.5 वर्ष का कार्यकाल हमारा है, उस कार्यकाल के, उस ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम लोग आगे चुनाव में जा रहे हैं। हम लोग उसी आधार पर तैयारी भी कर रहे हैं। इसी तरीके से उत्तराखंड के लिए जो हम लोगों का स्वप्न है उसपर हम आगे बढ़ेंगे। जिस तरह से हम लगातार कहते हैं कि ‘अटल जी ने बनाया और मोदी जी इसको संवार रहे हैं’, उस सब, उस दृष्टि को रखते हुए हम लोग आगे अच्छे तरीके से और काम करेंगे। हमें पूरा विश्वास है, अगली बार भी हमारे काम के आधार पर उत्तराखंड की जनता हम लोगों को फिर से स्नेह देगी।

*अधिक मेहनत से अधिक सीटों पर हरिद्वार में जीत दर्ज करेंगे : त्रिवेंद्र सिंह रावत*

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इन चुनावों में भी हम जमकर मेहनत करेंगे, क्योंकि जहाँ मेहनत में कमी होती है, तो सभी जानते हैं कि ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’। हम मेहनत करते हैं, मेहनत करेंगे। और जहाँ तक हरिद्वार की बात है, ठीक है, पिछला विधानसभा चुनाव हरिद्वार में हम लोग जिस स्थिति में होना चाहिए था, उस स्थिति में नहीं रहे, लेकिन निश्चित रूप से इस बार सुधार होगा और पहले से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

बैठक में सांसदों, विधायकों एवं जिला अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, श्री कुंदन परिहार, श्री तरुण बंसल भी मौजूद रहे।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News