Homeराज्य समाचारसब्सिडी फाइल के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी...

सब्सिडी फाइल के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

खानपुर विकासखंड में तैनात हरिओम यादव को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने ट्रैप कर रंगे हाथों दबोचा

हरिद्वार। कृषि  यंत्रों पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने विकासखंड खानपुर में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

खानपुर के सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को आज 18 अगस्त 2026 को सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
मामले के अनुसार शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में हरिओम यादव ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये उत्कोच की मांग की थी। शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने ट्रैप लगाकर उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अधिकारी हरिओम यादव पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह हैं। इनका मूल निवास प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) है। वर्तमान में ये विकासखंड खानपुर, जिला हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
सतर्कता अधिष्ठान द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News