
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से 17 अगस्त 2026 से प्रभावी नई सूची में उत्तराखंड को भी संगठन में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री, साथ ही आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है ।
