
कनखल, हरिद्वार – रोटरी क्लब कनखल की महिला सदस्यों ने हरियाली तीज पर्व को बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब परिसर को हरियाली और पारंपरिक सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे वातावरण में उत्सव का रंग घुल गया।
तीज उत्सव की शुरुआत पारंपरिक प्रतियोगिताओं के साथ हुई, जिसमें महिलाओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद झूला सजावट ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। महिलाओं ने पारंपरिक लाल, हरे और पीले परिधानों में सजकर तीज की सांस्कृतिक छटा बिखेरी।
विशेष आकर्षण रहा घेवर और अन्य पारंपरिक व्यंजनो का वितरण, जिसने उत्सव की मिठास को और बढ़ा दिया।
क्लब की पदाधिकारी महिलाओं ने बताया कि हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, प्रकृति और सामाजिक एकता का उत्सव है। इस आयोजन ने न केवल पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखा, बल्कि महिलाओं के बीच आपसी सहयोग और आनंद का वातावरण भी निर्मित किया।
रोटरी क्लब कनखल का यह आयोजन स्थानीय समाज में सांस्कृतिक चेतना और पर्यावरणीय संदेश फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ।
डॉ. शीलू सिंह भाटिया
