
अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान किया बरामद
*घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया सीज*
दिनांक 07/08/26 को श्री राकेश शर्मा द्वारा थाना रायपुर पर लिखित तहरीर दी कि एमडीडीए आमवाला “आल्यम“ हाउसिंग परियोजना मे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तार व सेनेटरी का सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर पर थाना रायपुर पर धारा 305 (ए)/ 331(4)/324(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून ने थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गाे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 09/08/2026 को आईटी पार्क क्षेत्र में चैकिंग के दौरान घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को घटना में चोरी किये गये माल तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एचएम-3044 के साथ आईटी पार्क रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया गया था, अभियुक्त चोरी किये गये माल को किसी को बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- ललित कुमार पुत्र स्व0 संजय सिंह निवासी ग्राम भरतपुर, थाना बडापुर, नगीना, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष
2- विक्रांत पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम सलोनी, थाना मकबरा, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष।
*बरामदगी:*
(1) 12 बंडल तार
(2) सेनेटरी का सामान
(3) घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07- एचएम-3044
*पुलिस टीम:*
(1) उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी मयूर विहार
(2) अ0उ0नि0 सुनील रावत
(3) हे0का0 दीप प्रकाश
(4) हे0का0 प्रेम पंवार
(5) का0 मनोज
(6) का0 मुकेश कंडारी
