Homeराज्य समाचारअखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने डॉ.वी.डी.शर्मा को सौंपी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष...

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने डॉ.वी.डी.शर्मा को सौंपी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान

 

डॉ.वी.डी.शर्मा बने ABBEP उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष

*ब्राह्मण एकता परिषद का बड़ा फैसला : डॉ.वी.डी.शर्मा को सौंपी उत्तराखंड की जिम्मेदारी*

*देहरादून।* सामाजिक और पत्रकारिता जगत की जानी-मानी हस्ती डॉ. वी.डी.शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण प्रमोद कुमार मिश्रा ने उनके मनोनयन का आधिकारिक पत्र जारी कर संगठन की कमान उनके हाथों में सौंपी है।

उत्तराखंड में परिषद के विस्तार और सांगठनिक मजबूती को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे पहले डॉ. शर्मा संगठन में प्रदेश महामंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लंबे समय से कैडर में सक्रिय रहने और जमीनी स्तर पर पकड़ के चलते राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर यह बड़ा दांव खेला है।
मूल रूप से देहरादून के बंजारावाला (कारगी) निवासी डॉ.वी.डी.शर्मा, पं. रामेश्वरदत्त शर्मा के सुपुत्र हैं। वह मुख्य रूप से एक प्रतिष्ठित और वरिष्ठ पत्रकार के रूप में अपनी पहचान रखते हैं।

पत्रकारिता के साथ-साथ डॉ. शर्मा करीब आधा दर्जन सामाजिक और जनहित से जुड़ी संस्थाओं में वरिष्ठ ओहदों पर काबिज हैं। वह लगातार ब्राह्मण समाज के अधिकारों की आवाज उठाते रहे हैं। समाज के संरक्षण और जनकल्याणकारी कार्यों में उनकी सक्रियता हमेशा से देखी गई है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा और केंद्रीय समिति का मानना है कि डॉ. शर्मा के लंबे सामाजिक अनुभव से संगठन को नई दिशा मिलेगी। राज्य भर में फैले ब्राह्मण समुदाय के बीच एकजुटता, आपसी भाईचारे और सुरक्षा के माहौल को सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा गया है।

मनोनयन की खबर सामने आते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। केंद्रीय नेतृत्व ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और सफल कार्यकाल की कामना की है। वहीं देहरादून समेत पूरे प्रदेश के पत्रकारिता जगत और सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News