
सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे के विकास पर धामी ने सांसदों संग की चर्चा
उत्तराखंड के विकास को लेकर दिल्ली में अहम बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने सांसदों से किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली 6 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, टिहरी संसदीय क्षेत्र से सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी तथा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की।




बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राज्य में प्रस्तावित एवं प्रगतिरत सड़क परियोजनाओं, सड़क संपर्क को मजबूत बनाने तथा आधारभूत संरचना के विकास से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।
