Homeक्राइम 01 किलो 210 ग्राम अवैध गंजा के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस...

 01 किलो 210 ग्राम अवैध गंजा के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जा चुका है जेल, जिसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेंत्रों मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 05-08-26 को लच्छीवाला फ्लाईओवर, डोईवाला के पास चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त रोहित करमाली उर्फ मलिंगा को 01 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-228/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वंय भी नशे का आदी है तथा उक्त गांजा वह एक स्थानीय नशा तस्कर से सस्ते दामों में खरीदकर लाया था, जिसे वह अन्य नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

रोहित करमाली उर्फ मलिंगा पुत्र भरतू करमाली निवासी केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, देहरादून मूल निवासी गुन्दरपुरा, थाना बडका गांव, जिला हजारी बाग, झारखण्ड, उम्र 20 वर्ष ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त रोहित करमाली उर्फ मलिंगा*

01- मु0अ0स0-449/22 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट
02- मु0अ0स0-330/22 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट
03- मु0अ0स0-297/21 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट
04- मु0अ0सं0-292/23 धारा- 380/411 भादवि
05- मु0अ0सं0-293/23 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट
06- मु0अ0सं0-74/25 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट
07- मु0अ0सं0- 228/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

*पुलिस टीम*

01- उ0नि0 कमलेश गौड
02- अ0उ0नि0 प्रेम सिंह बिष्ट
03- हे0का0 सुधीर सैनी
04- का0 वीर सिंह
05- का0 सुपरदास

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News