Homeराज्य समाचारसावन में शिवभक्ति, जनसंवाद और विकास की बात: प्रतापनगर के गांवों में...

सावन में शिवभक्ति, जनसंवाद और विकास की बात: प्रतापनगर के गांवों में पहुंचे CA राजेश्वर पैन्यूली

 

नई टिहरी : बीजेपी सह-संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ और प्रवक्ता (पैनिलिस्ट) CA राजेश्वर पैन्यूली ने प्रतापनगर विधानसभा के विभिन्न गाँवो का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों की समस्याओं को भी सुना.

CA राजेश्वर पैन्यूली ने प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के मंदार गांव में
माँ भराड़ी देवी के दर्शन कर लोगों के सुख समृद्धि की कामना की. इसके बाद नानवा गांव में
शिवजी की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए कथा का श्रवण किया और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सावन का पावन महीना चल रहा है और इस माह में शिव कथा का आयोजन होना अत्यंत पुण्यदायी है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को सावन की शुभकामनाएं दीं। वहीं,
चोंड भटवारा में राकेश पेटवाल पूर्व मंडल महामंत्री बीजेपी के गाँव में एक पेड़ माँ के नाम में पौधा लगाया और साथ ही साथ रजाखेत का दौरा किया. इस दौरान
ग्रामीणों ने मुख्य समस्या खेती में बंदरों और सुअरो की रखी. राजकीय इंटर कॉलेज के पुरानी बिल्डिंग को ठीक करने के लिए लगभग 3 crs सरकार से अपेक्षित हैं. यह वो स्कूल है, जिसमे से इस क्षेत्र के बड़े अधिकारी नेताओं ने शिक्षा ग्रहण की है.

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News