15.9 C
Dehradun
Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडअच्छी खबर! अब उत्तराखंड में गेस्ट टीचर्स को भी मिलेगी 180 दिन...

अच्छी खबर! अब उत्तराखंड में गेस्ट टीचर्स को भी मिलेगी 180 दिन की मैटरनिटी लीव, धामी सरकार ने जारी किया आदेश

 

उत्तराखंड के माध्यमिक स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षकों को भी अब 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अतिथि शिक्षकों के आंदोलन के दौरान शिक्षा मंत्री धन डॉक्टर धन सिंह रावत ने इस सुविधा को देने का आश्वासन दिया था। राज्य में आउटसोर्स संविदा तथा तदार्थ नियत वेतन कर्मियों के लिए पिछले साल 18 अप्रैल 2023 को यह सुविधा दे दी गई थी। शिक्षा विभाग में अतिथि शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। वर्तमान में शिक्षा विभाग में 4200 से ज्यादा अतिथि शिक्षक प्रदेश के विभिन्न हाई स्कूल और इंटर कॉलेज में कार्यरत है, इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी ज्यादा है । माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। अब मानदेह को ₹40000 मासिक करने, पदों को आरक्षित करने और व्यायाम शिक्षकों का समायोजन करने के आश्वासन पर भी आदेश किया जाना चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News