Homeराज्य समाचारकांग्रेस मुख्यालय कूच की घोषणा निकली गीदड़ भपकी :  बैरीकेडिंग से वापस...

कांग्रेस मुख्यालय कूच की घोषणा निकली गीदड़ भपकी :  बैरीकेडिंग से वापस लौटे भाजपाई: सूर्यकांत धस्माना

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश के आगे भाजपाई पस्त
: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यालय जाने से रोका

हम संविधान और कानून के मानने वाले गांधी के अनुयायी
सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: मंगलवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को छात्र छात्राओं व युवाओं पर पुलिस आरएसएस व भाजपा के गुंडा तत्वों द्वारा निर्मम लाठीचार्ज के विरोध में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी देता प्रधानमंत्री से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जो धरना और विरोध प्रदर्शन किया गया उसके विरोध में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के घेराव की घोषणा से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सुबह से ही एकत्रित होने शुरू हो गए थे और दोपहर दो बजे जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मुख्यालय पहुंचे तो वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भाजपा और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और हाथों में झंडे लिए भाजपा कार्यालय कुछ करने के लिए तैयार हो गए। श्री धस्माना ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता विपक्ष यशपाल आर्य द्वारा संयम बरतने व कार्यालय के गेट के अंदर ही रहने का आग्रह कार्यकर्ताओं से किया गया है इसलिए भाजपा कार्यालय और बैरीकेडिंग तक कोई साथी नहीं जाएगा और हम सभी इनका मुख्यालय में ही इंतजार करेंगे। लगभग साढ़े तीन बजे जब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के इंतजार में कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के गेट के बाहर तक पहुंच गए और काफी देर तक वहां पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो व भाजपा के खिलाफ जोरदार नारे बाजी करते रहे और जब साढ़े चार बजे पता चला कि भाजपाई बैरीकेडिंग तक आ कर थोड़ी देर औपचारिकता निभा कर वापस चले गए तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग गए भाई भाग गए चढ़ावा चोर भाग गए नारे लगा कर खुशी मनाई और पार्टी मुख्यालय आ कर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने सभा कर राहुल गांधी का धन्यवाद किया। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की संसद में और सड़क पर देश के करोड़ों युवा छात्र छात्राओं व बेरोजगारों की पीड़ा को मजबूती के साथ उठाने का जो ऐतिहासिक व साहसी कदम उठाया और सीधे प्रधानमंत्री को उनके आवास को घेर कर जो चुनौती दी उससे पूरी भाजपा हिली पड़ी है और अब उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चित्रार्थ करते हुए राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के दफ्तरों का घेराव कर रहे हैं जो हास्यास्पद है। श्री धस्माना ने कहा कि जब प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं तो पेपर लीक के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू या राहुल गांधी को दोषी थोड़े ही ठहराया जा सकता है, श्री धस्माना ने कहा कि इसकी जवाबदेही तो मोदी सरकार और राज्य सरकारों की ही है और उनको जनता को जवाब देना हो पड़ेगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी ने कहा कि केवल कुछ घंटों की कॉल पर मंगलवार देर शाम और आज कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित व एकजुट होकर सरकार से टकराने के लिए एकत्रित हुए यह एक शुभ संकेत है और सभी साथियों को इसी तरह एकजुट होकर भाजपा को इस प्रदेश से और देश से भागने की तैयारी करनी है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र शाह, जिला अध्यक्ष परवा दून मोहित उनियाल, महानगर देहरादून अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग मदन लाल, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस के सुमित खन्ना, रवींद्र सिंह रैना, रॉबिन त्यागी, विनीत प्रसाद भट्ट, सरदार अमरजीत सिंह,सुशीला शर्मा, पिया थापा, पूनम कंडारी, सावित्री थापा, निधि नेगी, मंजू त्रिपाठी, संगीता गुप्ता, मोनिका, ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, आनंद सिंह पुंडीर, अभिषेक तिवारी, अनिल बस्नेत, विजय शाही, राजेंद्र धवन , विपुल नौटियाल समेत सैकंडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News