
कोटद्वार। मेरी आवाज सुनो फाउंडेशन और राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ की ओर से रविवार देर शाम को नगर निगम प्रेक्षागृह में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों सहित करीब 500 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।विशिष्ट अतिथि डा. अपाला बडोनी, संस्थापक एवं महासचिव एकोहम फाउंडेशन व ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार संस्था धर्म निरपेक्ष भावना के साथ सभी वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर प्रोत्साहित कर रही है वह समाज को और नई पीढ़ी को मार्गदर्शन का उल्लेखनीय कार्य है। संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसके लिए बधाई के सच्चे हकदार हैं।संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर .डी.शर्मा ने सभी मेहमानों व पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर तथाविद्यार्थियों,गुरूजनों और अविभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी संस्था समाज हित सेवा के कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम का संचालन
सतीश देवरानी ने किया
कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज नौडियाल, मेरी आवाज़ सुनो फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष महमूदा मुस्कान संरक्षक अबरार हैदर, पं.आदेश फौजी, रश्मि चौधरी, पूनम राणा, राजा, किरन डोबरियाल, सुंदर लाल जोशी सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
