HomeUncategorizedऋषिकेश में खाई में गिरे युवक को मौत के मुंह से खींच...

ऋषिकेश में खाई में गिरे युवक को मौत के मुंह से खींच लाईं रेस्क्यू टीमें: पुलिस-SDRF-फायर सर्विस का संयुक्त अभियान सफल

 

काली माता मंदिर के समीप गहरी खाई में गिरे युवक को त्वरित अभियान चलाते हुए किया रेस्क्यू

घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से पहुँचाया हॉस्पिटल

आज दिनांक 21.07.2026 को थाना कोतवाली ऋषिकेश पर डायल-112 के माध्यम से देहरादून- ऋषिकेश मार्ग स्थित काली माता मंदिर के समीप एक युवक द्वारा गहरी खाई में छलांग लगाने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं 108 एम्बुलेंस को भी सूचना देते हुए तत्काल मौके पर बुलाया गया।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी प्रयासों के उपरांत गहरी खाई में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। युवक की स्थिति एवं व्यवहार से वह नशे के प्रभाव में प्रतीत हो रहा था।

रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यंत सावधानी एवं तत्परता के साथ युवक को स्ट्रेचर की सहायता से गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक परीक्षण में युवक के कमर एवं पैर में गंभीर चोटें पाई गईं। जिस पर घायल युवक को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय, ऋषिकेश भेजा गया। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों से संपर्क स्थापित करने एवं घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

*घायल का नाम पता-*
1- मोहित आर्य पुत्र प्रदीप आर्य, निवासी बेतालघाट, जनपद नैनीताल, उम्र लगभग 20 वर्ष।

*रेस्क्यू टीम :-*
1-व0उ0नि0 नवीन जोशी
2-अ0उ0नि0 योगेन्द्र दत्त सेमवाल
3-का0 अमित राणा
4-का0 चालक रघुवीर
5-फायर सर्विस अधि0/कर्म0गण
6-SDRFअधि0/कर्म0गण

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News