
देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग श्री चंद्रेश यादव से मुलाकात कर आंगनबाड़ी वर्कर्स के बकाया मानदेय व भवन किराए को लेकर मुलाकात की, जिसमें काफी विस्तार से मानदेय को लेकर चर्चा हुई एवं कुछ भ्रांतियां भी दूर हुई | श्री यादव ने बहुत जल्द मानदेय व भवन किराया जारी करने का भरोसा दिलाया| नेगी ने कहा कि वर्कर्स का दो-तीन माह का मानदेय भी नहीं मिल पाया है, जिसकी वजह से वर्कर्स आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तथा लगभग तीन माह का भवन किराया भी आंगनवाड़ी सेंटर्स के भवन स्वामियों को नहीं मिल पाया, जो लगातार वर्कर्स पर दबाव बनाए हुए हैं | नेगी ने कहा कि मानदेय व भवन किराए जैसे मामले पर मंत्री का संज्ञान न लेना इस बात को दर्शाता है कि वे सिर्फ और सिर्फ अपने आर्थिक संसाधन मजबूत करने में लगी है तथा उनका इन वर्कर्स के मामलों में कोई दिलचस्पी नहीं है! मोर्चा को भरोसा है कि शीघ्र ही आंगनवाड़ी वर्कर्स का बकाया मानदेय व भवन किराया जारी होगा |
