Homeराज्य समाचारसंयुक्त बाजार व्यापार संघ की वार्षिक बैठक में व्यापारियों ने उठाए शहर...

संयुक्त बाजार व्यापार संघ की वार्षिक बैठक में व्यापारियों ने उठाए शहर की प्रमुख समस्याओं के मुद्दे

 

आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को देहरादून के मुख्य बाजारों के सभी व्यापारियों द्वारा एक संयुक्त बैठक गीता भवन में आयोजित की गई उक्त बैठक में शहर के बाजारों के सभी प्रतिष्ठानों एवं दुकानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया एवं अपने सुझाव व्यक्त किये मुख्य बाजारों में से तिलक रोड, हनुमान चौक,झंडा बाजार ,अजीत प्रसाद मार्ग ,अखाड़ा बाजार बाबूगंज ,पीपल मंडी, गुरु राम राय बाजार, रामलीला बाजार, दर्शानी गेट बाबूगंज व्यापार मण्डल आदि का प्रतिनिधित्व रहा ।

बैठक में मुख्य रूप से बाजारों में आ रही शौचायलयों एवं साफ सफाई, पार्किंग की व्यवस्था, ठेलियाँ व अवैध रूप से चल रहे ई रिक्शा, ट्रैफिक व्यवस्था आदि पर व्यापारियों ने आपत्तियां रखीं जिन्हें शीघ्र ही संबंधित विभागों के समक्ष रखने का एक मत से निर्णय लिया गया ।

संयुक्त बाजार की इस शक्ति प्रदर्शन बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक व कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी की गरिमामय उपस्थिति रही ।

बैठक की अध्यक्षता दून उद्योग व्यापार मंडल के यशस्वी अध्यक्ष श्री विपिन नागलिया जी द्वारा की गई व कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी द्वारा सभी व्यापारियों में एक उत्साह व नवकिरण सा उत्साह प्रवाह किया गया ।

दुन उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री श्री सुनील मैसोन जी ने सभी व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि दून उद्योग गत कई वर्षों से सदैव ही व्यापारियों के हितों में काम करता आ रहा है वह करता रहेगा। दून उद्योग व्यापार मंडल एक इकलौती इकाई है जिसमें देहरादून में आसपास के सभी दुकानदार उद्योग जगत के प्रतिष्ठित व्यक्ति जुड़े हुए हैं व यह एकमात्र सबसे पुरानी व्यापारियों के हितों में काम करने वाली संस्था है ।

वीरेश जैन जी ने कहा कि व्यापारी वर्ग ही एक ऐसा वर्ग है जो सरकार के वित्तीय योगदान में सबसे अधिक भागीदारी रखता है चाहे वह जीएसटी हो या इनकम टैक्स या किसी भी और तरीके का टैक्स हो व्यापारी हमेशा इमानदारी से अपना दायित्व निभाया है ।

संघ के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल जी ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व हमने संयुक्त बाजार व्यापार संघ का गठन किया था और जिसका उद्देश्य आपसी भाईचारा बढ़ाना और एक दूसरे के दुख सुख का साथी होना और बाजार में आ रही व्यापारिक समस्याओं का समाधान करना था जिसे उस एक वर्ष में सफलतापूर्वक निभाया गया है ।

महासचिव श्री इंदर भटिया जी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट रखी और उसमें संगठन द्वारा की गई विभिन्न उपलब्धियां को और कार्यों को सभा को बताया गया जिसे पूरी सभा ने तालियां बजा के स्वागत किया और प्रशंसा की ।

कोषाध्यक्ष नितेश मेहता जी ने बैठक का संचालन किया और यह और यह बात रखी की बाजारों में शौचालय की उचित व्यवस्था होनी चाहिए और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए शीघ्र ही एसपी ट्रैफिक से मिलने के लिए सहयोग बाजार व्यापार संघ के प्रतिनिधि जाएंगे ।

संरक्षक श्री सुधीर कुमार जैन जी, परवीन जैन जी और नरेश गुप्ता जी ने संयुक्त बाजार व्यापार संघ के उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए इस कमेटी को 1 वर्ष के लिए पुनर्गठित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया ।

जगमोहन रावत जी ने कहा संयुक्त बाजार व्यापार संघ के गठित होने से हमारी आपसी एकता और तालमेल बड़ा है और जिस कारण हम मजबूती से अपने व्यापारियों का पक्ष शासन प्रशासन के सामने रखकर अपने रुके हुए कार्यों को करवा पाए हैं ।

नरेश गुप्ता जी ने कहा की तिलक रोड व्यापार संघ पूरी मजबूती से सहित बाजार व्यापार संघ के साथ खड़ा हुआ है और आने वाली हर समस्या अपना महत्वपूर्ण योगदान जारी रखेगा ।

श्री गोपाल गुप्ता जी ने कहा कि सब्जी मंडी में नगर निगम द्वारा जो सफाई व्यवस्था की जा रही थी पिछले 8-10 दिन से सहित तरीके से संचालित नहीं हो रही है जिसके लिए यह तय किया गया के संयुक्त बाजार व्यापार संघ के प्रतिनिधि नगर निगम में मेयर साहब से जाकर मिलेंगे और संघ की समस्या को रखेंगे ।

कुलभूषण अग्रवाल जी ने कहा कि बाजारों में जो ई रिक्शा अवस्थित रूप से चल रहे हैं और शौचालय ना होने की समस्या का समाधान शीघ्र किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि जो बाजारों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है उसके लिए माननीय कप्तान साहब से मिलकर बंजारों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जानी चाहिए जिसमें सरस्वती से पारित हुआ की सीख रही संयुक्त बाजार व्यापार संघ के प्रतिनिधि दून उद्योग व्यापार मंडल के साथ श्रीमान एसपी महोदय से मिलेंगे और इस समस्या का समाधान करेंगे ।
श्री दीपक गुप्ता जी ने कहा कि हम संयुक्त बाजार व्यापार संघ की साथ मजबूती से खड़े हैं और हर समस्या का समाधान मिलकर करेंगे ।

आनंद गर्ग जी ने कहा कि पिछले दिनों बाजार में एक प्रयास किया गया था जिसमें कुछ दिनों के लिए वन वे व्यवस्था लागू की गई थी जो की काफी सफल रही थी और ट्रैफिक जाम नहीं लग रहा था तो सभी बाजारों को साथ समन्वय बिठा कर पुनः प्रशासन की सहायता से इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करेंगे ।

बैठक में संयुक्त बाजार व्यापार संघ की इस वार्षिक बैठक में परवीन जैन जी, जसवंत राय जी, विशाल अग्रवाल जी, की गरिमामय उपस्थिति रही ।

उक्त बैठक में:

सुमित गुप्ता अमोल जी दीपक पटेल जी मोहित जी मनीष जी आनंद जी प्रवीण जी जसवंत जी महेंद्र जी अशोक जी संजीव गुप्ता जी नितिन जी सागर जी अनुराग जी आदेश की सतीश जी अनमोल जी आशु जी अंकुर जी मनोज जी आशीष जी विजय जी मोनू जी सुरेंद्र कपूर जी प्रदीप वर्मा जी ओजस्वी जी नवीन जी मनमोहन जी सिद्धार्थ जी लालचंद जी अंशुल जी ढींगरा जी रोशन राणा जी अमित जैन जी हंसराज गुप्ता जी योगेश अग्रवाल जी मनीष गुप्ता जी मयंक जी सुमित जी आदि लगभग 500-600 की संख्या में संयुक्त बाजार व्यापार संघ से जुड़े हुए संगठनों के व्यापारी साथी उपस्थित रहे ।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News