Homeराज्य समाचारनगर आयुक्त के निर्देश पर नवादा क्षेत्र में 1.51 लाख से अधिक...

नगर आयुक्त के निर्देश पर नवादा क्षेत्र में 1.51 लाख से अधिक के चालान:  पशुपालकों के विरुद्ध हुयी बड़ी कार्रवाई

 

देहरादून। नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून के निर्देशों के क्रम में मिनी मसूरी जनकल्याण समिति, नवादा द्वारा प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 05 पशुपालकों के विरुद्ध कुल 1,51,500 रूपये के चालान एवं नोटिस जारी किए गए।

शुक्रवार को नगर निगम की टीम की ओर से निरीक्षण में पाया गया कि कुछ पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं को खुले में छोड़ा जा रहा था तथा सार्वजनिक मार्गों पर गोबर फैलाकर गंदगी की जा रही थी, जिससे स्थानीय नागरिकों को असुविधा होने के साथ-साथ क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।
कार्रवाई के दौरान एक पशुपालक मौके पर उपस्थित नहीं मिला, जिसके विरुद्ध नियमानुसार नोटिस चस्पा किया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में एक पालतू श्वान का नगर निगम में पंजीकरण न पाए जाने पर संबंधित स्वामी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर श्वान का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए।
नगर निगम देहरादून के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल के नेतृत्व में पशु चिकित्सा अनुभाग की टीम द्वारा यह अभियान संचालित किया गया। नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी रोकने तथा डेयरियों एवं पशुपालकों द्वारा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नियमित निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें तथा स्वच्छता एवं नगर निगम के नियमों का पालन सुनिश्चित करें। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News