Homeराज्य समाचारखालागांव में बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने...

खालागांव में बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण: तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश

 

देहरादून, 02 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून के खालागांव पहुंचकर भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए गांव को जोड़ने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से क्षति की जानकारी लेते हुए पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान को क्षतिग्रस्त सड़क एवं सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण का शीघ्र इस्टीमेट तैयार कर तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए प्रभावित मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करना आवश्यक है, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी पुश्ता निर्माण के कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए खालागांव के नाले में चेक डैम निर्माण का इस्टीमेट तैयार करने को भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चेक डैम बनने से भविष्य में बरसाती पानी के तेज बहाव से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी और शीघ्रता के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा कराया जाएगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सुंदर सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News