Homeराज्य समाचारबणासी गांव में महिला पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग...

बणासी गांव में महिला पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट: ड्रोन व ट्रैप कैमरों से की जा रही निगरानी

10 ट्रैप कैमरे और 4 पिंजरे लगाए जा रहे, ट्रैंकुलाइजिंग टीम, विभागीय शूटर और निगरानी दल मौके पर

जनपद के बणासी गांव में 66 वर्षीय महिला की गुलदार के हमले में मृत्यु के बाद जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने क्षेत्र में व्यापक निगरानी और सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है। घटना के बाद वन विभाग के दल लगातार प्रभावित क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं तथा गुलदार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

डीएफओ महातिम यादव ने प्रभावित गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

डीएफओ ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी सुभाष घिल्डियाल के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुलदार की निगरानी के लिए क्षेत्र में 10 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं तथा उसे पकड़ने के उद्देश्य से 4 पिंजरे भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी की जा रही है, ताकि गुलदार की लोकेशन का सटीक पता लगाया जा सके।

उन्होंने बताया कि अभियान में ट्रैंकुलाइजिंग (बेहोश करने) वाला विशेषज्ञ दल, निगरानी दल तथा विभागीय शूटर तैनात किए गए हैं। दल द्वारा लगातार गश्त की जा रही है और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल की ओर अकेले न जाएं, समूह में आवागमन करें तथा किसी भी स्थान पर गुलदार दिखाई देने या उसकी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें।

*सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल*

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News