15.9 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडशासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय शंकर पांडेय को तीन और अहम...

शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय शंकर पांडेय को तीन और अहम प्रभार सौंपें, विनय शंकर पांडेय अब डीजी उद्योग और सिडकुल के एमडी भी बने

वर्तमान में आईएएस अधिकारी विनय शंकर पांडेय जो कि मुख्यमंत्री के सचिव भी हैं, साथ ही औद्योगिक विकास और सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग का दायित्व देख रहे हैं। इसके अलावा वह गढ़वाल मंडल आयुक्त की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं ।अब शासन ने अधिकारी विनय शंकर पांडे को तीन अहम प्रभार सौंपे हैंव उन्हें उद्योग विभाग में महानिदेशक व आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) का भी जिम्मा सौंपा गया है। उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक का भी उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव है वह औद्योगिक विकास और सूक्ष्म लघु मध्यम, साथ ही उनके पास दिल्ली में निवेश आयुक्त का भी दायित्व है। इस हिसाब से शासन में आईएएस विनय शंकर पांडेय का कद और बढ़ गया है । बता दें की सिडकुल के एमडी पद पर रोहित मीणा थे उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उद्योग महकमें की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब पांडे पर औद्योगिक निवेश को जमीन पर उतरने की जिम्मेदारी भी होगी। प्रदेश सरकार ने निवेशक सम्मेलन में 3.56 लाख करोड रुपए के एमओयू किए थे सरकार का जोर अब इन सभी एमओयू की ग्राउंडिंग पर है। माना जा रहा है कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर शासन ने विनय शंकर पांडेय को उद्योग विभाग की और जिम्मेदारी सौंपी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News