Homeराज्य समाचारविकास की सोच नहीं  दुष्प्रचार के शोर मे सत्ता का ख्वाब बुन...

विकास की सोच नहीं  दुष्प्रचार के शोर मे सत्ता का ख्वाब बुन रही कांग्रेस: चौहान

 

कांग्रेस शासन मे फली फूली भ्रष्टाचार की बेल को काटने मे गुजरा अधिक वक्त

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास की सोच का अभाव है और वह दुष्प्रचार के शोर से ही सत्ता का ख्वाब बुन रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के जीरो टॉलरेंस की कड़ी नीति बेशक, जन भावनाओं के अनुरूप है, लेकिन सरकार का अधिकतर वक्त कांग्रेस कार्यकाल मे उपजी भ्रष्टाचार की बेल को काटने मे व्यय हो रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

चौहान ने कहा कि ​हरिद्वार जमीन घोटाले के आरोपी शीर्ष नौकरशाहों पर की गई कठोरतम कार्रवाई को धामी सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त पहचान को और अधिक मजबूत करने वाला कदम बताया है। यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि उत्तराखंड में कानून से ऊपर कोई नहीं है। यह एक संदेश उन नौकरशाहों के लिए है जो कि मनमाने फैसलों से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने या खुद उसमे लिप्त हैं।

उन्होंने कहा कि सीएम पहले भी कई बार कह चुके हैं कि राज्य मे पारदर्शिता के लिए छोटी ही नही बड़े मगरमच्छ भी नही बख्शे जायेंगे। यह धामी सरकार मे ही संभव हो पाया कि रसुखदार या कोई भी बड़ा अधिकारी भ्रष्टाचार मे लिप्त है तो वह बख्शा नही जायेगा। ऐसी कार्यवाही भर्ती घोटालों मे लिप्त लोगों पर पहले भी हुई है। हालांकि सचिवालय विस के भर्ती मामलों मे सीएम ने बिना काल खण्ड देखकर सीएम ने अपनी नीति और नीयत को स्पष्ट कर दिया कि भ्रष्टाचार के मामले मे किसी को कोई रियायत नही है।

उन्होंने कहा कि विकास, पारदर्शी शासन तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की स्ट्राइक कांग्रेस के लिए आज आइना है। अब गड़बड़ी करना आसान नही, बल्कि हर वह व्यक्ति कानून के कटघटे मे होगा जो कि खुद कानून से उपर समझता है। चौहान ने कहा कि अब लोगों को तहरीर के लिए थाने चौकियों के चक्कर नही काटने पड़ते है। प्रदेश मे कानून का राज है और किसी को भी कानून से खिलवाड की इजाजत नही दी जा सकती।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News