
प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के तत्वाधान में आंबेडकर पार्क पर हुआ धरना
भाजपा राज में ना गरीब सुरक्षित ना महिला
सूर्यकांत धस्माना :
देहरादून: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार के दस साल के राज में अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक व महिला वर्ग पर अत्याचारों की बाढ़ आई हुई है और हालत इतने खराब हो चुके हैं कि भाजपा के संरक्षण में पले बड़े अराजक व उन्मादी तत्व अब भाजपा के नेताओं से संभाले नहीं संभल रहे यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश में अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग व महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधों व हाल ही में टिहरी जनपद के प्रतापनार में देवल गांव में घटित दलित वर्ग के केतन लाल की निर्मम हत्या के खिलाफ घंटाघर आंबेडकर पार्क में आयोजित एक दिवसीय धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। श्री धस्माना ने कहा कि जिस प्रकार से टिहरी जिले के प्रतापनगर विधानसभा में देवल गांव में केतन लाल नामक अनुसूचित जाति के युवा को प्रेम प्रसंग के मामले में युवती के पिता व रिश्तेदारों के कहने पर युवती ने फोन कर बुलवाया और फिर उसको और उसके दोस्त को बंदी बना कर अमानवीय प्रताड़नाएं दीं जिसके कारण उसकी मौत हो गई यह साबित करने के लिए काफी है कि राज्य में नफरत और हिंसा की खेती जो भाजपा सरकार के संरक्षण में उन्मादी व दंगाई किस्म के लोग कर रहे हैं इसका नतीजा केतन लाल जैसे निरीह दबे कुचले लोगों को अपनी जान दे कर भुगतना पड़ रहा है। श्री धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण से ले कर देहरादून के आईएसबीटी में नाबालिग दिव्यांग बच्ची के साथ दुराचार , संत्रेषा हरिद्वार में अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार व हत्या , राजधानी के व्यस्ततम पलटन बाजार में सुबह तड़के युवती का गला रेत कर हत्या जैसे जघन्य अपराधों ने उत्तराखंड को महिला अपराधों के मामले में देश के हिमालयी राज्यों में महिलाओं पर अपराध में पहले स्थान पर ला खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार की दलित विरोधी व महिला विरोधी सोच के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी।
धरने का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग पिछड़े वर्ग व अल्पसंख्य वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार की घटनाएं जिस प्रकार से बढ़ रही हैं उससे पूरे प्रदेश में यह वर्ग अपने आप को भाजपा राज में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी जिले के प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में देवल गांव में घटित केतन लाल की हत्या से पूरा अनुसूचित जाति वर्ग आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने जब उनके गांव पहुंचे तो पूरा परिवार व क्षेत्र के अनुसूचित जाति परिवार दहशत के साये में जी रहे हैं। श्री मदन लाल ने कहा कि केतन का परिवार गांव से पलायन का मन बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को सबसे पहले केतन के परिवार को उचित मुआवजा देना चाहिए और उसके परिवार के किसी भी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश सरकार का ध्यान समय समय पर अनुसूचित जाति वर्ग, पिछड़े वर्ग व अल्पसंख्य वर्ग तथा महिलाओं के खिलाफ हिंसा व भेदभाव की ओर धरना प्रदर्शन के माध्यम से आकर्षित करता रहता है पर राज्य की सरकार की नियत ही इन मामलों में खराब है तो अब एक हो रास्ता बचा है और वह है भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि चाहे प्रतापनगर की घटना हो या प्रतापनगर की और चाहे अंकिता भंडारी प्रकरण हो या सल्ट , चंपावत और संत्रेषा की आपराधिक वारदातें असली बात यह है कि प्रदेश सरकार की पुलिस व्यवस्था पस्त हो चुकी है और अप्तलराधियों के हौसले आसमान पर हैं इसलिए प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव जगदीश धीमान, धर्मपाल घाघट,ललित भद्री, गगन छाछर, करण घाघट, नोहर सिंह, आनंद सिंह पुंडीर, संजय गौतम, अमीचंद सोनकर, आदर्श सूद, श्रीमती निशा ढिंगिया, सईद अहमद हिमांशु कटारिया, देवेंद्र सिंह , सुरेश कुमार, मनोज कोहली समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता धरने में उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
