Homeराज्य समाचारऐक्टिंग की पाठशाला "उड़ान" का हुआ धूम धाम से उद्घाटन कला समाज...

ऐक्टिंग की पाठशाला “उड़ान” का हुआ धूम धाम से उद्घाटन कला समाज को जोड़ना सिखाती है: सूर्यकांत धस्माना

 

देहरादून: उत्तराखंड की प्रमुख सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था रंगायन एसोसिएशन के तत्वाधान में आज संस्था की संस्थापक अध्यक्ष मुंबई की जानी मानी थिएटर कलाकार निवेदिता बौनठीयाल के नेतृत्व में ऐक्टिंग की पाठशाला उड़ान का विधिवत उद्घाटन सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री धस्माना के साथ फिल्म जगत के लेखक कनिष्क कुमार, देहरादून रंगमंच के जाने माने कलाकार श्री मंजुल मिश्रा, नवनीत गैरोला, ज्ञान गुप्ता। अमित बहुखंडी, प्रत्यूष, अमित सेमवाल। शुभम व रुचि पंवार ने भी दीप प्रज्वलन में सहयोग किया।


इस अवसर पर रंगायन एसोसिएशन को व निवेदिता बौनठीयाल को ऐक्टिंग वर्कशॉप आयोजित करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए श्री धस्माना ने कहा कि एक जमाने में देहरादून में रंगमंच बहुत मजबूत था और देहरादून के रंगमंच ने हिमानी शिवपुरी, मुकेश धस्माना, निवेदिता बौनठीयाल, चंद्रमोहन जैसे कलाकारों को पैदा किया जिन्होंने मुंबई और देश में उत्तराखंड के नाम को रौशन किया। श्री धस्माना ने कहा कि संगीत और कला समाज को और देश को जोड़ने का काम करती है । उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून में व उत्तराखंड में कलाकारों के लिए कोई कला केंद्र नहीं है इसके लिए कला से जुड़ी सभी संस्थाओं को मिल कर प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका रंगायन एसोसिएशन की अध्यक्ष निवेदिता बौनठीयाल ने कहा कि उनका इस कार्यशाला के आयोजन का सबसे बड़ा उद्देश्य यह है कि जो हमें देश और दुनिया में रंगमंच की बारीकियों को सीखा है, जो कलाकार के भीतर छुपी हुई प्रतिभा है उसको कलाकार के व्यक्तित्व में उतारने के लिए हमारा योगदान होना चाहिए और इसके लिए मैने अपनी मातृभूमि जहां मैने जन्म लिया, पढ़ाई लिखाई की व रंगमंच की दुनिया में कदम रखा वहां आ कर मातृभूमि का कर्जा उतारना चाहिए और इसलिए अब पिछले पांच वर्षों से रंगायन की स्थापना करके इसकी शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि आने वाले जुलाई महीने में राजधानी देहरादून में तीन दिवसीय रंग मंच उत्सव मनाया जाएगा।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News