Homeराज्य समाचारमंत्री रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि: परिजनों...

मंत्री रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि: परिजनों को बंधाया ढांढस

 

*देहरादून, 14 जून।* अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा के असामयिक निधन पर प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने गहरा दुख व्यक्त किया है। रविवार को खेल मंत्री स्वर्गीय राणा के देहरादून के पौंधा स्थित आवास पर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

मुलाकात के दौरान भावुक हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जसपाल राणा के माता-पिता और पूरे परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय और वज्रपात की घड़ी में वे खुद और प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।

खेल मंत्री ने जसपाल राणा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जाना सिर्फ खेल जगत के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उत्तराखंड ने अपना एक अनमोल रत्न और युवाओं का सबसे बड़ा मार्गदर्शक खो दिया है।

खेल मंत्री ने कहा कि देश को ओलंपिक के वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने वाली खेल प्रतिभाओं को तराशने और निखारने में उनका समर्पण हमेशा अद्वितीय रहेगा। खेल के प्रति उनकी इस निष्ठा और ऐतिहासिक योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उत्तम स्थान दें और शोकाकुल परिवार, खेल प्रेमियों व उनके अनगिनत प्रशंसकों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News