Homeराज्य समाचारदुखद हादसा: मसूरी के झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी...

दुखद हादसा: मसूरी के झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार : चार लोग थे सवार, महिला की हुई मौत

मसूरी। आज सुबह मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र स्थित झड़ीपानी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
पुलिस के अनुसार सुबह 9:16 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि बार्लोगंज क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दिल्ली नंबर की मारुति सिलेरियो कार (DL5CS4610) सड़क किनारे एक दुकान से सामान खरीदने के बाद ढलान पर खड़ी थी। कार सवार जैसे ही वाहन में बैठे, कार अचानक तेजी से ढलान की ओर बढ़ी और नियंत्रण खोते हुए खाली प्लॉट से होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक कार में सत्यप्रकाश (सोनीपत), मनीत (19 वर्ष), सविता (48 वर्ष) निवासी नेहरू नगर गाजियाबाद तथा संगीता (46 वर्ष) निवासी करोलबाग, दिल्ली सवार थे। रेस्क्यू टीम ने अब तक एक महिला का शव खाई से बरामद कर लिया है।
घटना की सूचना मृतका एवं अन्य यात्रियों के परिजनों को दे दी गई है। मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी मसूरी स्वयं मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News