Homeराज्य समाचारपद्म पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन आमंत्रित: 10 जून तक जिला कार्यालय में करें...

पद्म पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन आमंत्रित: 10 जून तक जिला कार्यालय में करें आवेदन

देहरादून दिनांक06 जून। अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के. के. मिश्रा ने अवगत कराया कि आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री—के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अपर सचिव, मंत्रिपरिषद अनुभाग, उत्तराखण्ड शासन के अर्द्धशासकीय पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन एवं संस्तुतियां ऑनलाइन आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएं गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भारत सरकार के अर्द्धशासकीय पत्र संख्या 1/7/2026-Public, 12 मार्च, 2026 में निर्धारित किए गए हैं। नामांकन के साथ संबंधित व्यक्ति का नाम, पूर्ण विवरण, व्यक्तित्व एवं कृतित्व, उपलब्धियां, सेवाएं तथा अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करानी होंगी। इसके अतिरिक्त अंग्रेजी भाषा में अधिकतम 800 शब्दों का दो पृष्ठीय साइटेशन भी संलग्न किया जाना आवश्यक है।
प्राप्त प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद विभाग की ई-मेल secy-gopan-ua@nic.in पर केवल Microsoft Office Word Format में प्रेषित किया जाना है। शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि 12 जून, 2026 निर्धारित की गई है।

अपर जिला अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जनपद स्तर पर आवेदन एवं संस्तुतियां 10 जून, 2026 तक ही जिला कार्यालय, देहरादून में स्वीकार की जाएंगी। उन्होंने पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं एवं नागरिकों से समयावधि के भीतर अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अपील की है।

—0—

जिला सूचना अधिकारी देहरादून

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News