Homeराज्य समाचारसीएम धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण: कहा श्रद्धालुओं...

सीएम धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण: कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता 

सीएम धामी ने पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, आवास एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े

ऋषिकेश।मुख्यमंत्री‌ पुष्करसह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, आवास एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए कैंप में अतिरिक्त कूलर लगाने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। यात्रियों ने पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, आवास और अन्य सुविधाओं को संतोषजनक बताते हुए राज्य सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की। कई बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद भी

ट्रांजिट कैंप में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से रामायण और महाभारत के प्रसारण, नि:शुल्क भोजन-पानी, लंगर सेवा तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था भी यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने कैंप में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से भी संवाद कर “अतिथि देवो भव:” की भावना के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करने का आह्वान किया।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News