
देहरादून फुटबाल एकेडमी ( डी एफ ए ) का 15वॉ समर ( ग्रीष्म कालीन ) फुटबाल केम्प का आयोजन दिनांक 1 जून से प्रारम्भ डी एफ ए के गूलर घाटी रोड भागीरथ एन्क्लेव फुटबाल ग्राउंड सुरु हो गया है डी एफ ए के हेड कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया की केम्प के पहले दिन 45 खिलाड़ियों जो 5 साल से 17 साल के बालक और बालिकाओं ने सुबह 6 बजे से 8 बजे तक प्रतिभाग किया
केम्प का उद्घाटन विधानसभा अधिकारी एवं नेशनल खिलाडी श्री विनेश राणा, इंटरनेशनल खिलाडी श्री गोपाल रावत, श्री विमल सिंह रावत के द्वारा किया गया जिसमे खिलाड़ियों को केम्प के दौरान फुटबाल की बेसिक पूस पास, स्कील, ड्रिबलिंग, शूटिंग, आई कांटेक्ट, हेड वर्क, चेस्ट वर्क, जगलिंग, डाइट, बॉल पॉजिशन, गोल कीपर, स्टॉपर, मिड फिल्डर, फॉरवर्ड आदि की जिम्मेदारीयों से अवगत कराया जायेगा
डॉ रावत ने बताया की वो 27 सालो से उत्तराखंड के खिलाड़ियों, कोचो और रेफ्रीयो का भविष्य बना रहे है और 15 सालो से डी एफ ए के खिलाड़ियों को नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर मुकाम प्रदान कर रहे है
एकेडमी और डॉ रावत को फुटबाल मे उचित कार्य करने पर अनगिनत स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड मिल चुके है
एकेडमी द्वारा प्रतेक वर्ष आल इंडिया गढ़वाल कप, चैलेंज कप, दून कप, राज्य अबदोलन कारी शहीद मेमोरियल, पहाड़ी कप आदि टूर्नामेंट होते रहते है
कैंप मे होनहार और गरीब खिलाड़ियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी, कैंप मे जो भी खिलाडी बेहतरीन प्रदर्शन करेगा उनको प्रोफेशनल क्लब मे चुना जायेगा, समस्त खिलाड़ियों को अंतिम दिन 25 जून को सर्टिफिकेट और मैडल से नावाजा जायेगा
कैंप मे कोचिंग हेड कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत( इंटरनेशनल फुटबाल खिलाडी /कोच / नेशनल रेफरी ), असिस्टेंट कोच आशीष नेगी, तेज़ीन, विमल रावत, खड़क बहादुर थापा द्वारा दी जाएगी
