Homeराज्य समाचारविश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा: विजेता हुए  सम्मानित

 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चों ने दिया नशामुक्त समाज का दिया संदेश

 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस-2026 के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं को तंबाकू तथा अन्य नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
परिषद की उपाध्यक्ष पुष्पा मानस की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्योति श्रीवास्तव (अध्यक्ष, नवविहान ट्रस्ट) तथा विशिष्ट अतिथियों रोहित कुमार गुप्ता (उप निदेशक, आईटीआई) और बाल साहित्यकार एवं उद्योगपति ललित शौर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में अरीबा परवीन ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय तथा ओजस्वी लुबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में तनुज सिंह प्रथम, श्रेया राणा द्वितीय और कविता लुबा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में अमिराना प्रथम, राधिका द्वितीय तथा मेधा तृतीय स्थान पर रहीं।

विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी आनंदमणि सेमवाल ने बच्चों को तंबाकू सेवन और परोक्ष धूम्रपान से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी तथा सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

रोहित कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, एससी और एसटी वर्ग के बच्चों के लिए निःशुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रही है, जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाया जाना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू और अन्य नशे बच्चों एवं युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा हैं। बच्चों को कुसंगति से बचाने, जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने तथा परिवार और समाज को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। स्टेट हेल्थ अथॉरिटी के विशेषज्ञों ने खेल-खेल में बच्चों को तंबाकू और मदिरा से दूर रहने के तरीके बताए, जबकि ललित शौर्य ने समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में परिषद की महासचिव आशा रानी पैन्यूली ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। संचालन ज्योत्सना खत्री और कमलेश्वर भट्ट ने किया। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News