
कांग्रेस मुख्यालय से निकला जुलूस राजपुर रोड के पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन में तब्दील
ढोलक की थाप पर गया गया महंगाई डायन खाए जात है
पेट्रोल डीजल व रसोई गैस का संकट मोदी सरकार की देन
देहरादून: देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों का पहाड़ी जनपदों समेत राज्य भर में घरेलू सिलेंडरों की भरी कमी से उपजे संकट के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम हाथों में तख्ती व कांग्रेस के झंडे लिए सड़को पर उतर गया और मोदी सरकार के खिलाफ जम का नारेबाजी करते हुए कांग्रेस मुख्यालय से क्वालिटी चौक, राजपुर रोड होते हुए घंटाघर का चक्कर लगा कर राजपुर रोड स्थित यूनिवर्सल पेट्रोल पंप पहुंचा। पेट्रोल पंप पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंप के आगे दरी बिछा कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जहां प्रदेश कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक विकास भारद्वाज के साथ ढोलक की थाप पर आजकल सोशल मीडिया पर वायरल गीत “सैंया पैसा तो बहुत ही कमात है महंगाई डायन खाए जात है ” गा कर जबरदस्त प्रदर्शन किया।



इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश व देश में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के वर्तमान संकट के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भारत को ईरान कच्चा तेल भारतीय मुद्रा में व दुनिया भर की कीमतों से कम कीमत पर दे रहा था जिसे मोदी सरकार ने अमरीका के दबाव में लेना बंद कर दिया। श्री धस्माना ने कहा कि इसी प्रकार से रूस भारत को कच्चा तेल कम कीमतों पर दे रहा था उसे भी मोदी सरकार ने ट्रंप के दबाव में बहुत सीमित कर दिया जिसके कारण भारत की सप्लाई चेन प्रभावित हुई और ईरान अमरीका युद्ध के ठीक अड़तालीस घंटे पहले भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का इजराइल दौरा और नेतनयाहू के साथ वार्ता और उसको साथ देने का भरोसा भारतीय जनता के लिए सबसे ज्यादा कष्टकारी साबित हुआ क्योंकि ईरान का हार्मोज स्टेट से आने वाली कच्चे तेल व रसोई गैस की सप्लाई को बाधित करना भारत को महंगा साबित हो रहा है। श्री धस्माना ने कहा कि आज जब जनता पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के लिए परेशान है ऐसे में केंद्र की भाजपा सरकार जनता को किसी प्रकार की राहत देने को तैयार नहीं है। श्री धस्माना ने कहा कि आज उत्तराखंड प्रदेश भी इस संकट के दौर में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों की उपेक्षा झेल रहा है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय जनपदों में गैस के लिए कई कई किलोमीटर लंबी लाइनें गैस एजेंसियों में लगी हुई हैं और लोग इस गर्मी में भूखे प्यासे लाइनों में लगे हुए हैं। श्री धस्माना ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफे की वजह से गाड़ियों के भाड़े बड़ गए हैं और आम आदमी के उपभोग की वस्तुएं अनाज सब्जियां खाने के तेल आदि महंगे हो गए हैं किन्तु इस सब से सरकार को कोई लेना देना नहीं है इसलिए अब इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए व्यापक जन आंदोलन की आवश्यकता है और आज देहरादून में कांग्रेस ने इसकी शुरुआत कर दी है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज श्री धस्माना के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ जो आंदोलन शुरू किया गया है उसे अब व्यापक रूप दिया जाएगा और आने वाले दिनों में महानगर के सभी सौ वार्डों में व फिर पूरे प्रदेश में इस आंदोलन को फैलाया जाएगा।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, गीलीरखा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल बस्नेत, पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी, सुशीला शर्मा, जदमगदीश धीमान, धरमपुर विधानसभा के तीनों ब्लॉक अध्यक्ष सर्व श्री ललित भद्री, मुकीम भूरा व वीरेंद्र पंवार, कैंट विधानसभा के तीनों ब्लॉक अध्यक्ष सर्व श्री जितेंद्र तनेजा, राजीव प्रजापति व राजेश पुंडीर, अभिषेक तिवारी पार्षद, श्रीमती पूनम कंडारी, श्रीमती सावित्री थापा, श्रीमती अनिता दास, श्रीमती महमूदन, श्री सोनू काजी, श्रीमती पिया थापा, श्री गोपाल गड़िया, श्री सुनील जायसवाल, इज़हार, श्री अल्ताफ, श्री प्रमोद गुप्ता, श्री आनंद सिंह पुंडीर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश सिंह कौशल ने किया।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
