Homeराज्य समाचारकोटद्वार:  रास्ते पर अतिक्रमण, CDO के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं

कोटद्वार:  रास्ते पर अतिक्रमण, CDO के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं

रास्ता खुलवाने के लिए तहसील के बाद अब नगर निगम के चक्कर काटने को मजबूर महिला

कोटद्वार। वार्ड नंबर-20 पदमपुर सुखरो की जनशक्ति विहार कॉलोनी में आम रास्ते पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। सीडीओ के आदेश के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भी गुमराह कर रहे हैं।
कॉलोनी निवासी मीनाक्षी चमोली ने बताया कि नगर निगम ने वर्ष 2022-23 में 2.43 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग बनाया था। एक महिला ने एंगल लगाकर इस आम रास्ते को बंद कर दिया है। 21 अप्रैल को तहसील दिवस में तत्कालीन सीडीओ जीसी गुणवंत ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। पटवारी जांच के बाद फाइल नगर निगम को भेज दी गई।अतिक्रमण न हटने पर मीनाक्षी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी दे रहे हैं। बताया कि वर्ष 2014 में भी इसी मार्ग पर अतिक्रमण हुआ था। तब तत्कालीन एसडीएम पूरण सिंह राणा के निर्देश पर प्रशासन ने इसे हटाया था। उधर, सहायक नगर आयुक्त अजय कुमार अष्टवाल ने बताया कि तहसील से जांच फाइल हाल ही में मिली है। नगर आयुक्त के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News