Homeराज्य समाचारसीएम धामी ने हल्द्वानी में सुनी जनसमस्याएं: अफसरों को त्वरित समाधान के...

सीएम धामी ने हल्द्वानी में सुनी जनसमस्याएं: अफसरों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सीएम धामी ने काठगोदाम सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से भेंट कर सुनी समस्याए

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को जनता को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता से कार्य करने को कहा।

बैठक में पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों, विद्युत आपूर्ति और सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। सीएम ने पेयजल निगम को गर्मी के मद्देनजर टैंकरों की व्यवस्था और खराब नलकूपों-हैंडपंपों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लोनिवि को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता पर गड्ढामुक्त करने और विद्युत विभाग को रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चेताया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही पर जिम्मेदारी तय होगी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत विभागीय अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News