Homeराज्य समाचारपूर्व मुख्यमंत्री मेज.जन. भुवन चन्द्र खंडूरी जी का आकस्मिक निधन प्रदेश एवं...

पूर्व मुख्यमंत्री मेज.जन. भुवन चन्द्र खंडूरी जी का आकस्मिक निधन प्रदेश एवं देश की अपूरणीय क्षति- गणेश गोदियाल

 

देहरादून 19 मई।
प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय परिवहन मंत्री मेज.जन. (रि) भुवन चन्द्र खंडूरी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की है।
अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मेज. जन. भुवन चन्द्र खंडूरी जी का आकस्मिक निधन प्रदेश एवं देश की अपूरणीय क्षति है। उनका पूरा जीवन देश सेवा एवं समाज सेवा को समर्पित रहा है। भारतीय सेना में उच्च पद से लेकर केंद्र सरकार में मंत्री, पांच बार के सांसद तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में देश एवं प्रदेश के उत्थान के लिए उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनका असमय चले जाना हम सबके लिए असीमित दुःख का विषय है।
पूर्व मुख्यमंत्री मेज. जन. भुवन चन्द्र खंडूरी जी कि आकस्मिक निधन पर विधायक लखपत सिंह बुटोला, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, अमेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र मोहन खर्कवाल, अखिलेश उनियाल, प्रशांत खंडूरी, ब्लाक अध्यक्ष ललित भद्री, अश्विनी बहुगुणा, जगदीश धीमान आदि कांग्रेसजनोें ने भी गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

राजीव महर्षि
चेयरमैन मीडिया विभाग
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News