Homeराज्य समाचारपूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूरी का निधन समाज और प्रदेश के...

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूरी का निधन समाज और प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति” – गणेश गोदियाल

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। एक सैनिक के रूप में उन्होंने देश की सेवा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ की तथा राजनीति में आने के बाद भी उन्होंने जनता के हितों को सर्वोपरि रखा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल विकास, पारदर्शिता और ईमानदार प्रशासन के लिए सदैव याद किया जाएगा। एक केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व सरल, स्पष्टवादी और प्रेरणादायी था।
श्री गोदियाल ने कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड एवं देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार एवं समर्थकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

गरिमा मेहरा दशोनी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News