Homeराज्य समाचारराजभवन में गूँजा शिक्षा और तकनीक का नवाचार: पौड़ी गढ़वाल की टीम...

राजभवन में गूँजा शिक्षा और तकनीक का नवाचार: पौड़ी गढ़वाल की टीम सम्मानित

 

उत्तराखंड में शिक्षा के स्तर को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने की दिशा में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कल्कि” अभियान ने एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। राजभवन में आयोजित एक विशेष गरिमामय समारोह में माननीय राज्यपाल महोदय एवं शिक्षा सचिव श्री रविनाथ रमन जी द्वारा इस अभियान को सफल बनाने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
AI और नवाचार में पौड़ी गढ़वाल का परचम
राज्य के सभी 13 जनपदों को “AI Theme” के माध्यम से एक मंच पर लाने और तकनीकी आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में जनपद पौड़ी गढ़वाल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस अवसर पर जिला समन्वयक (District Coordinator) श्रीमती रश्मि उनियाल स.अ विज्ञान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (GHSS), ग्रास्टनगंज। को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और समन्वय के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके मार्गदर्शन में जनपद के विद्यार्थियों ने तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र
अभियान के अंतर्गत अपनी तकनीकी दक्षता दिखाने वाले जनपद के निम्नलिखित छात्र-छात्राओं को राज्यपाल महोदय के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया:
• आरूषि व अक्षत: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (GHSS), ग्रास्टनगंज।
• रमन चौधरी: जी.आई.सी. दुगड्डा (GIC Dugadda)।
• जतिन: जी.आई.सी. कुम्भीचौड़ (GIC Kumbhichaud)।
• याशिका: ए.यू.जी.आई.सी. (AUGIC)।
मार्गदर्शक शिक्षकों की भूमिका
विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शक शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में श्रीमति पूनम पांथरी , श्रीमती संगीता कुकरेती और श्रीमती कविता बिष्ट रावत को भी उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन और समर्पण हेतु सराहा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News