Homeराज्य समाचारCBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर हल्द्वानी...

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर हल्द्वानी की अरीना रघुवंशी ने बढ़ाया प्रदेश का मान

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर हल्द्वानी की अरीना रघुवंशी द्वारा उत्तराखंड का मान बढ़ाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर अरीना रघुवंशी से वार्ता कर उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरीना की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी यह सफलता निरंतर परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्हें विश्वास है कि अरीना भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News