Homeराज्य समाचारसोना हर भारतीय के दिल में है बसता : पीएम मोदी के...

सोना हर भारतीय के दिल में है बसता : पीएम मोदी के सोने खरीदने को लेकर दिए गए बयान से व्यापारियों में आक्रोश

 

माननीय प्रधानमंत्री जी को ऐसे संवेदनशील विषय पर अपने सलाहकार के अनुसार बात करने से पहले 10 बार सोचना चाहिए था ।

निश्चित यह बात यदि वह बंगाल चुनाव से पहले कहते हैं तो चुनाव का नतीजा विपरीत होता ।

व्यापारिक दृष्टिकोण से यदि देखा जाए तो यह बैक फायर भी कर सकता है ।

संभावना यह है कि मोदी जी के इस बयान से सोने चांदी के भाव में बहुत तेजी आ सकती है और यह इन्वेस्टर समझता है जिस कारण सोने चांदी की डिमांड में इजाफा भी संभव है यदि यह बयान बैक फायर कर गया तो ।

और यदि यह बैक फायर नहीं भी किया तो भी सोने चांदी की डिमांड में कोई विशेष अंतर देखने को नहीं मिलेगा ।

*लेकिन यह मुद्दा भारतीय जनता पार्टी के गले की फांस जरूर बन जाएगा और विरोध का एक बड़ा कारण बनेगा, विपक्ष के लिए यह बयान एक बढ़िया मौके की तरह है ।*

व्यापार के विषय में बयान बहुत सोच समझ कर दिए जाने चाहिए क्योंकि व्यापारी से टकराने वाली सरकार कभी पनप नहीं पाई है , इतिहास इसका जीता जागता गवाह है । वह भी उस स्वर्ण व्यापार के विषय में जोकि भारत की जनता विशेषतः मातृ शक्ति के हृदय में बसता है । ऐसा बयान मातृ शक्ति के हृदय पर भारतीय जनता पार्टी का कुठाराघात है । अपने को मातृ शक्ति वंदन कहलाने वाली पार्टी को ऐसा बयान देने से बचना चाहिए था ।

रही बात ट्रेड डिफिसिट की और कैलकुलेशन की तो उसमें भी प्रधानमंत्री के सलाहकार ने यह राय देने से पहले गंभीर गलतियों करी है । जो इन्होंने गल्फ वार और ऊर्जा संकट का बहाना बनाकर यह बयान दिया है वह वास्तव में सच्चाई और पारदर्शिता से बहुत दूर है इसकी समझ माननीय प्रधानमंत्री जी को जान लेनी चाहिए थी ।

पूरे विश्व में सोने और तेल के भाव बढ़ गए हैं लेकिन भारत में यह नहीं बढ़ाए गए इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल चुनाव में लिया और अब भाव बढ़ाने से पहले की भूमिका के रूप में इस बयान को देखा जा रहा है । यह सब एक सोची समझी चाल है भारतीय जनता पार्टी की । और अब भारतीय जनता पार्टी के लोग और उनका मीडिया तंत्र प्रधानमंत्री की इस गलत बयान का बचाव करने के लिए मीडिया और सोशल मीडिया में बयान जारी करने में लग जाएगा और माहौल बनाएगा कि प्रधान मंत्री जी ने जो खेल दिया वह आकाशवाणी की तरह सच है जबकि यह एकदम गलत बयान है जिसे देने से बचना चाहिए था ।

व्यापारी और व्यापार इस देश की आर्थिकी की रीड की हड्डी है ।

हमारी सलाह है कि

*भारतीय जनता पार्टी होश में आओ व्यापारी से मत टकराओ ।*

सुनील मेंसोन
अध्यक्ष
सर्राफा मण्डल देहरादून

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News