आज उत्तराखंड कांग्रेस के नानकचंद ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग में राष्ट्रीय संयोजक का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एस सी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने शिरकत करी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की। कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड कांग्रेस परिवार के लिए गर्व और सम्मान का दिन है।
हमारे वरिष्ठ एवं समर्पित साथी नानक चंद जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुसूचित जाति विभाग का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया जाना पूरे उत्तराखंड के लिए सम्मान की बात है।
यह नियुक्ति उनके वर्षों के संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा और समाज के वंचित वर्गों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।
मुख्य अतिथि राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों की पक्षधर रही है।
बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का कार्य कांग्रेस निरंतर करती रही है।
गौतम ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग और कमजोर तबकों के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की ऐतिहासिक जिम्मेदारी रही है।नानक चंद जी के अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व और संगठन क्षमता से उत्तराखंड सहित पूरे देश के कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि नानकचंद अनुसूचित जाति समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाएंगे।
संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया ने राजेंद्र पाल गौतम का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि गौतम का उत्तराखंड आना हमारे कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है।
वैभव ने नानकचंद को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग पूरे देश में सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा देगा।
संकल्प लेने जा दिन है।वैभव ने कहा कि जिस समाज में अंतिम व्यक्ति को सम्मान और अवसर मिले, वही सच्चा लोकतंत्र है। कांग्रेस इसी लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत आवाज है।
नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक नानकचंद ने कहा कि वे अनुसूचित जाति समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाएंगे।
उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस की सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को बताते हुए कहा कि
उत्तराखंड कांग्रेस सामाजिक न्याय, दलित सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करती रहेगी।
हम हर उस आवाज के साथ खड़े हैं जो समानता, सम्मान और अधिकार की बात करती है।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि आज का यह समारोह केवल पदभार ग्रहण नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के संघर्ष को और तेज करने का संकल्प है।नानक चंद जी के नेतृत्व को मजबूत करने का और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने जा दिन है।
इस दौरान धरमपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 73 के निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी सतेंद्र वर्मा ने कांग्रेस परिवार का दामन थामा ।
कार्यक्रम का संचालन सी पी सिंह ने किया।
कार्यक्रम में एन एस यू आई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी,यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदन लाल,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुलेमान अंसारी,संजय शर्मा,मोहन काला,दर्शन लाल,पीयूष गौड़, राव नसीम,डिंपल सिंह,रेहाना परवीन,अमन सिंह मौजूद रहे।
गरिमा मेहरा दसौनी
