Homeराज्य समाचारसीएम घोषणा के अनुरूप पंतनगर अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा...

सीएम घोषणा के अनुरूप पंतनगर अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित किए जाने का तेजी से हो रहा कार्य 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप पंतनगर स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने की दिशा में तेज गति से कार्य करने के क्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अवर अभियंता अजय सिंह के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया एवं प्रतिमा स्थापना के लिए स्थान का चिन्हीकरण किया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति पंतनगर द्वारा लंबे समय से बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की जा रही थी, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लेते हुए किच्छा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वीकृति प्रदान की थी। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए कुमाऊँ मंडल विकास निगम को 50 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी है।

शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में सामाजिक समरसता, महापुरुषों के सम्मान एवं जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को बाबा साहब के विचारों और संघर्षों से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब कार्यदायी संस्था द्वारा पार्क के सौंदर्यीकरण एवं प्रतिमा स्थापना का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे अंबेडकर पार्क पंतनगर एक भव्य एवं प्रेरणादायी स्थल के रूप में विकसित होगा।
निरीक्षण के दौरान पंतनगर इंदिरा कॉलोनी के दर्जनों स्थानीय नागरिकों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को अवगत कराया कि विगत चार दिनों से इंद्रा कॉलोनी का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित है, जिससे भीषण गर्मी में क्षेत्रवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मौके पर ही विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर आज शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने अथवा नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने को कहा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रामाशीष, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अलकेश सिंह, सर्वेश रॉय, महेंद्र बाल्मीकि, सचिन शर्मा, रवि कुमार, कमल ठटोला, सुधीर यादव, पवन दूबे, आशीष ढांढ़ा, डी के सिंह, कमलेश्वर दूबे, रजनीश पांडे, सुधीर यादव, धर्म सिंह यादव, राहुल कुमार, सुमित कुमार, उदय कुमार समेत समस्त पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News