Homeराज्य समाचारचंपावत की शर्मनाक सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में  कांग्रेस ने...

चंपावत की शर्मनाक सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में  कांग्रेस ने किया राज्य सरकार का पुतला दहन 

 

आज कैंट विधानसभा के यमुना कॉलोनी चौक, चकराता रोड पर उत्तराखंड में युवा कांग्रेस नेता रितेश छेत्री के संयोजन में प्रदेश में लगातार बढ़ते महिला अपराधों और चंपावत की शर्मनाक सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के युवा नेता रितेश छेत्री एवं मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
रितेश छेत्री ने कहा कि देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई है।
अंकिता भंडारी को तीन साल बाद भी न्याय नहीं मिला
और अब मुख्यमंत्री की अपनी विधानसभा चंपावत में 16 वर्षीय बेटी के साथ दरिंदगी रूह कंपा देने वाली घटना है।
जब मुख्यमंत्री की अपनी विधानसभा में ही बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं,
तो पूरे प्रदेश की स्थिति क्या होगी?

गरिमा ने कहा कि चंपावत की घटना ने पूरे उत्तराखंड को शर्मसार किया है। सत्ता से जुड़े लोगों के नाम लगातार गंभीर अपराधों में सामने आना बेहद चिंताजनक है। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा करने में विफल मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। दसौनी ने सत्ता रूढ़ दल की महिला नेत्रियों जिन्होंने पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध ली है उनसे सवाल किया कि क्या यही है भाजपा का नारी शक्ति वंदन ? और कहां गई बात-बात पर प्रेस वार्ता करने वाली भाजपा की महिला नेत्रियां?

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को “देवभूमि” कहने वाली भाजपा सरकार के राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

पुतला दहन के दौरान मुख्यमंत्री इस्तीफा दो,
बहन बेटियों के साथ अत्याचार नहीं सहेंगे के नारे गूंजते रहे।

इस दौरान पीयूष जोशी ,माही जेटली ,
राजीव प्रजापति
पिया थापा
कासिम चौधरी
प्रियांशु गौड़
वंश सूद
रहमान इत्यादि उपस्थित रहे।

गरिमा मेहरा दसौनी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News