Homeराज्य समाचारयातायात के नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी: वायरल हुई रील, मोटर...

यातायात के नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी: वायरल हुई रील, मोटर साईकिल हुई सीज

SSP दून के निर्देशन में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत दून पुलिस की कार्यवाही जारी*

*देहरादून पुलिस द्वारा वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले 05 व्यक्तियो पर की वैधानिक कार्यवाही*

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एव नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत भानियावाला क्षेत्र मे 01 मोटरसाइकिल पर 05 युवक सवार होकर जाते दिख रहे थे, जिससे इस प्रकार खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के कारण उक्त वाहन पर सवार उक्त युवको सहित आमजन के जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा था तथा इससे न केवल राहगीरों को असुविधा हो रही थी, बल्कि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक शांति भी प्रभावित हो रही थी ।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त वाहन पर सवार युवको के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के कडे निर्देश दिए गए, निर्देशों के अनुपालन में डोईवाला पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर स्थापित CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए जांच-पड़ताल कर वीडियो में दिख रहे वाहन और चालक की तलाश व पहचान किए जाने के अनुक्रम मे वाहन का पंजीकरण संख्या: सं0- UK07DQ- 9644 (स्पेलन्डर) होना प्रकाश मे आया, पंजीकरण संख्या से मोटर साईकिल स्वामी के नाम-पते की जानकारी होने पर पूछताछ मे मोटर साईकिल पर सवार उक्त 05 युवको की जानकारी पुलिस को हुयी, जिसके आधार डोईवाला पुलिस द्वारा उक्त 5 युवको को तलाश कर आज दिनांक 01.05.2026 को
मोटर साईकिल सहित चौकी जौलीग्रान्ट पर लाया गया । जहां चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट द्वारा उपरोक्त मोटरसाइकिल UK07DQ- 9644 (स्पेलन्डर) व चालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन को एमवी एक्ट (MV Act) के अंतर्गत सीज़ किया गया तथा मोटर साईकिल पर सवार अन्य 04 व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम मे चालान किया गया।

*उल्लंघनकर्ताओ का विवरण*

01- आकाश S/o नरेन्द्र सिंह, उम्र- 19 वर्ष, निवासी- अपर जौलीग्रान्ट, डोईवाला *(चालक स्पेलन्डर सं0- UK07DQ- 9644* ।

02- उपेन्द्र S/o श्री नरेश, उम्र- 18 वर्ष, निवासी-गाँव- हिसैनपुर, गंगाघाट, थाना- कछला, जिला- बदायूँ, उ.प्र.।

03- तिलक सिंह S/o बाबूराम, उम्र- 21 वर्ष, , निवासी- ग्राम- पाली मुकीमपुर, थाना- पाली, जि.- अलीगढ़।

04- अरुण S/o नरेन्द्र सिंह, उम्र- 14 वर्ष, निवासी-अपर जौलीग्रान्ट, डोईवाला।

05- शिवम S/o जीतू, उम्र- 23 वर्ष, निवासी- नीरपुर जरारा, थाना- मुनि, जिला- बुलन्दशहर, उ.प्र.।

*विवरण सीज़ वाहन* : स्पेलन्डर सं0- UK07DQ- 9644

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News