Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 

उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा दिनांक 21 तथा 22 जुलाई को चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपद के लिए जारी रेड अलर्ट तथा पौड़ी और अल्मोड़ा जनपद के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से वार्ता कर अलर्ट पर रहने को कहा है।

आज उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में विनोद कुमार सुमन ने मानसून के चलते प्रदेशभर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में रविवार और सोमवार को बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, पौड़ी और अल्मोड़ा में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। उन्होंने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से वार्ता कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News