अंतिम यात्रा में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना : राहुल गांधी की ओर से चढ़ाए गए पुष्प चक्र
सोमवार 30 मार्च को प्रातः साढ़े छह बजे राजपुर थाने के जोहड़ी गांव में घटित गैंग वार की क्रॉस फायरिंग में मृत ब्रिगेडियर वीके जोशी जी की अंतिम यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत अनेक पूर्व सेना अधिकारी , राजनैतिक नेता व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
श्री धस्माना ने दिवंगत ब्रिगेडियर वीके जोशी की धर्मपत्नी श्रीमती रेणु जोशी बेटे कमांडर मोहित जोशी व बेटी रूपाली जोशी से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी व आश्वस्त किया कि किसी भी हाल में इस जघन्य हत्या कांड में शामिल हत्यारों को गिरफ्तार करवाया जाएगा।
श्री धस्माना के साथ प्रदेश पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, श्री गोपाल गड़िया, श्रीमती आशा मनोरमा शर्मा, श्री संतोष नैनवाल श्री अनुज दत्त शर्मा, पार्षद श्री सागर लामा इस अवसर पर साथ रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
