Homeराज्य समाचारनए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा...

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा ने बच्चों एवं शिक्षकों को दी शुभकामनाएं 

 

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के इस शुभ अवसर पर मैं सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ। यह समय नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए सपनों के साथ आगे बढ़ने का है। बच्चों और अभिभावकों में जो उत्साह इस समय देखने को मिलता है, वही हमारे भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।
आज जब हम अपने बच्चों के लिए विद्यालय का चयन करते हैं, तो हमें यह समझना होगा कि शिक्षा केवल अंकों और पुस्तकों तक सीमित नहीं है। एक विद्यालय का वास्तविक उद्देश्य बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण करना होना चाहिए। हमें ऐसे विद्यालयों का चयन करना चाहिए, जो बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाएं।
वर्तमान समय में हम कई चिंताजनक घटनाएं देख रहे हैं—कहीं स्कूल बस से दुर्घटनाएं हो रही हैं, कहीं बच्चों में आक्रामक व्यवहार बढ़ रहा है, तो कहीं छोटी-छोटी बातों पर बच्चे मानसिक दबाव में आकर गलत कदम उठा रहे हैं। ये घटनाएं हमें सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या हम अपने बच्चों को सही दिशा दे पा रहे हैं? यह स्पष्ट है कि अब समय आ गया है कि हम शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को जीवन कौशल (Life Skills), भावनात्मक संतुलन और नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा दें।
अभिभावकों से मैं विशेष रूप से कहना चाहूंगी कि अपने बच्चों के साथ प्रेम और संवाद बनाए रखें। उन्हें समय दें, उनकी बात सुनें और उनके मित्र बनें। एक मजबूत परिवार ही बच्चे के आत्मविश्वास और संस्कारों की नींव रखता है।
साथ ही, मैं विद्यालयों से भी अपेक्षा करती हूँ कि वे स्वयं को केवल शिक्षा देने तक सीमित न रखें, बल्कि एक ऐसे संस्कारिक परिवार के रूप में विकसित करें, जहां बच्चों को सुरक्षा, अनुशासन और नैतिक शिक्षा का वातावरण मिले।
फीस के विषय में भी मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार्य नहीं है। 10% से अधिक फीस वृद्धि नियमों के विरुद्ध है और कॉम्पोजिट फीस, सब्सक्रिप्शन फीस, बिल्डिंग फीस या कैमरा फीस के नाम पर अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं है। अभिभावकों को इस विषय में जागरूक रहना चाहिए और विद्यालयों को भी पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए।
मैं एक बार फिर सभी बच्चों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं देती हूँ। हमारा उद्देश्य केवल अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि ऐसे संवेदनशील, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना होना चाहिए, जो समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।

Please check mam, the press release as per the video

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News