नौ सालों के भाजपाई कुशासन से परेशान जनता राज्य में परिवर्तन चाहती है
सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: पिछले नौ वर्षों से उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की जन विरोधी कार्यप्रणाली व प्रदेश में व्याप्त आकंठ भ्रष्टाचार से अजीज़ आ चुकी जनता अब राज्य में सत्ता परिवर्तन चाहती है और वो कांग्रेस की तरफ बहुत उम्मीद भरी आगाह से देख रही है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम विभाग द्वारा पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम जिसमें दर्जनों भाजपा व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं। ने अपने दलों को त्याग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की , में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नौ सालों में तीन तीन मुख्यमंत्री राज्य की जनता की अपेक्षाओं व आशाओं पर खरे नहीं उतर पाए। श्री धस्माना ने कहा कि राज्य निर्माण के पच्चीसवें साल में जब हमें राज्य को पूर्ण साक्षर, बेरोजगारी व अपराध मुक्त , शिक्षा स्वास्थ्य व पर्यटन व तीर्थाटन के क्षेत्र में देश का आदर्श राज्य घोषित करना था तब हम इस बात के लिए शर्मिंदा हो रहे हैं कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में हम देश के हिमालयी राज्यों में पहले पायदान में हैं। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में उत्तराखंड में बेरोजगारी दर देश की आजादी के बाद से अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है। श्री धस्माना ने कहा कि ना तो भाजपा सरकार से तीर्थाटन सम्भल रहा है ना पर्यटन , चार धाम यात्रा में बीते वर्ष जितनी मौत तीर्थ यात्रियों। की हुई वो संख्या केवल २०१३ की दैविक आपदा के बाद दूसरे नंबर पर रही। श्री धस्माना ने कहा कि आए दिन गलत घटनाओं। व मुद्दों की वजह से प्रदेश देश और दुनिया में सुर्खियों में रहता है फिर वो चाहे अंकिता भंडारी प्रकरण हो या रिलायंस स्टोर डकैती। श्री धस्माना ने कहा कि भ्रष्टाचार का बोलबाला प्रदेश के हर विभाग में व्याप्त है और उपरोक्त कारणों से आज राज्य की जनता जल्द से जल्द भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज भाजपा की ट्रिपल इंजिन की सरकार महानगर में राज्य में व केंद्र में तीनों जगह फेल हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनावों से इन तीनों इंजनों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी और तभी जनता को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने भाजपा सरकार को गरीब विरोधी व श्रमिक विरोधी करार देते हुए कहा कि जब जब भाजपा सत्ता में आती है तब तब वो गरीबों के खिलाफ अभियान चलाती है। उन्होंने कहा कि समाज में मेहनत मजदूरी व श्रम करने वाले अधिकांश लोग मलिन बस्तियों में रहते हैं जिनकी नंबर एक दुश्मन भाजपा है और इसीलिए वो मलिन बस्तियों को उजाड़ने के लिए कभी हाई कोर्ट की आड़ में तो कभी एलिवेटेड रोड के नाम पर बुलडोजर ले कर खड़ी रहती है। उन्होंने प्रदेश के गरीबों श्रमिकों व अनुसूचित जाति जनजाति व पिछड़े वर्ग के लोगों से एकजुट हो कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्रीमती पूनम पुंडीर,श्री अभिषेक तिवारी, श्री कांति बल्लभ भट्ट, श्री धर्मपाल घागट, श्री चंद्रपाल,श्री हरेंद्र बेदी, श्री योगांबर सिंह नेगी, श्री गोपाल गड़िया ,श्रीमती सावित्री थापा आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अनिल शर्मा अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए साथ ही आम आदमी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद सैनी अपने पैंतीस साथियों के साथ आप से त्यागपत्र दे कर कांग्रेस में शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी और श्री दिनेश कौशल ने सभी नव आगंतुक साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
कांग्रेस श्रम विभाग के कार्यक्रम में भाजपा व आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
RELATED ARTICLES
