दिल्ली, दिल्ली में छह प्रमुख नेताओं के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के मौके पर कांग्रेस की केंद्रीय कार्य समिति (CWC) के सदस्य और उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि यह महज शुरुआत है।
करण माहरा ने कहा, “यह तो ट्रेलर है, अभी पिक्चर बाकी है। हमारे संपर्क में कई बड़े नेता हैं, जो जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।”
उन्होंने इस घटना को कांग्रेस पार्टी के विस्तार और मजबूती का संकेत बताया। माहरा ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में और भी बड़े चेहरे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
यह बयान दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया, जिसमें छह नेताओं ने औपचारिक रूप से कांग्रेस का दामन थामा।
