Homeराज्य समाचारगंगा प्रेम हॉस्पिस में 29 मार्च को आयोजित होगा निशुल्क कैंसर शिविर:...

गंगा प्रेम हॉस्पिस में 29 मार्च को आयोजित होगा निशुल्क कैंसर शिविर: विशेषज्ञों का मिलेगा मार्गदर्शन

 

दिल्ली राजीव गाँधी कैंसर संस्थान के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ प्रेरित शर्मा एवं डॉ शुचिता चौधरी मरीज़ों को  देंगे निशुल्क परामर्श

29 मार्च*, रविवार, *प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, *देहरादून में स्वस्तिक प्लाजा निकट, बंजारावाला-स्थित, पुराना संजीवन स्कूल* में गंगा प्रेम हॉस्पिस का निशुल्क कैंसर क्लीनिक आयोजित हो रहा है। क्लीनिक में दिल्ली के राजीव गाँधी कैंसर संस्थान के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट *डॉ प्रेरित शर्मा* एवं *डॉ शुचिता* चौधरी मरीज़ों को निशुल्क परामर्श देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

गले, मुंह एवं सिर के कैंसरों की सर्जरी विशेषज्ञ डॉ प्रेरित शर्मा से कैंसर की रोकथाम की जानकारी ली जा सकती है, एवं कैंसर के लक्षणों की जांच (जैसे मुंह अथवा जीभ पर कोई घाव, आवाज़ में बदलाव, खाना निगलने में तकलीफ) करवाई जा सकती है।
डॉ सुचिता चौधरी महिलाओं के कैंसर, जैसे स्तन, गर्भाशय कैंसर तथा महिला रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने में विशेष रूचि रखती हैं, और 1000 से अधिक कैंसर सर्जरी कर चुकी हैं।
कैंसर की अग्रिम अवस्था के मरीज़ों के लिए घर-पर-नर्स-द्वारा-विज़िट सेवा हॉस्पिस की और से देहरादून, हरिद्वार, एवं ऋषिकेश में निशुल्क दी जाती है।
29 मार्च के क्लीनिक में निशुल्क दवा वितरण, ब्लड शुगर, बी पी एवं वज़न माप सेवा भी निशुल्क है।

*मरीज़ गंगा प्रेम हॉस्पिस कैंसर हेल्पलाइन 9410707108 पर निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।*

#########

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News